बारिश से प्रखंड के कई सड़कों पर जलजमाव, राहगीर परेशान
बेगुसराय, मई 29 -- गढ़़पुरा, एक संवाददाता।प्रखंड क्षेत्र में जलजमाव का हल नहीं हो पा रहा है। शुक्रवार दिन को हुई वर्षा से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। गढ़पुरा निवासी राम प्रकाश यादव ने बताया कि जलनिकासी नहीं होने से सड़कों पर झील का नजारा दिखता है।इतना ही नहीं, आने-जाने वालों को फजीहत का सामना करना पड़ता है। प्री-मानसून वर्षा के बाद प्रखंड की नौ पंचायतों में जलनिकासी की पोल खुल गयी है। प्रखंड क्षेत्र में बने नाले भी जलजमाव का हल नहीं निकाल पा रहे हैं। जलजमाव के कारण लोगों का घरों से निकलना दूर्लभ हो गया है। गढ़पुरा के हर्षवर्धन सिंह एवं समाजसेवी सुशील सिंघानिया ने बताया गढ़पुरा से बखरी जाने वाली सड़क में गढपुरा बाजार में पुराने स्टेट बैंक के पास , बाजार के सुरज वस्त्रालय से उत्तर जाने वाली सड़क में अनील साह एवं ब्रजेश ठाकुर के घर के आगे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.