बारिश से पोल्ट्रीफार्म धराशायी, मुर्गियों की दबकर मौत
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 5 -- सैदापुर, संवाददाता। जलालपुर तहसील क्षेत्र के लखनियां गांव में सोमवार शाम अचानक आई तेज आंधी और बारिश ने जमकर तबाही मचाई। आंधी-तूफान के चलते लखनियां गांव निवासी कुमैल अब्बास का पोल्ट्रीफार्म भरभराकर धराशायी हो गया। फार्म की दीवार गिरने से उसके अंदर मौजूद चूजे और मुर्गियां मलबे में दब गईं, जिससे उनकी मौत हो गई। पीड़ित कुमैल अब्बास ने बताया कि अचानक आई तेज आंधी के कारण पोल्ट्री फार्म की दीवारें गिर गईं। दीवार के मलबे में दबकर फार्म के अंदर मौजूद 3200 चूजे और मुर्गियां मर गईं। हादसे में पोल्ट्री फार्म के अंदर लगा सीसीटीवी कैमरा, दाना, चारा और अन्य सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया।पीड़ित के मुताबिक, इस हादसे में करीब 20 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। पोल्ट्री फार्म के धराशायी होने और बड़ी संख्या में चूजे-मुर्गियों के मरने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.