बारिश से पूर्व ही नदी की अधिकतम सफाई कर लेने की है योजना: एसडीएम
गढ़वा, जून 13 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जनसहभागिता और प्रशासनिक सहयोग से संचालित आपन सरस्वतिया अभियान के तहत शनिवार को लगातार 20वें दिन भी सरस्वतिया नदी की सफाई, डी-सिल्टिंग एवं जनजागरूकता कार्यक्रम जारी रहा। अभियान टाउन हॉल के पीछे, प्रखंड कार्यालय के सामने तथा वार्ड संख्या 6 के नदी क्षेत्र के अलावा मेराल प्रखंड में भी में चलाया गया। जहां नदी के प्रवाह को सुचारू बनाने एवं स्वच्छता बनाए रखने की दिशा में व्यापक कार्य किया गया। सफाई अभियान का जायजा लेने पहुंचे एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि बारिश शुरू होने से पहले ही नदी की अधिकतम सफाई कर लेने की योजना है। उस ओर जनसहभागिता के साथ तेजी से आगे बढ़ा जा रहा है। अभियान के दौरान नदी में जमा गाद, कूड़ा-कचरा एवं अन्य अवरोधों को हटाने का कार्य किया गया। साथ ही नदी के किनारों की सफाई कर जल प्रवाह को बेहतर ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.