बारिश से पूर्व नदियों के तटबंध पर हो रहा बाढ़ सुरक्षा का कार्य
रामपुर, जून 18 -- रामपुर। बारिश से पूर्व नहर विभाग की ओर से बाढ़ से बचाव के कार्य शुरू कर दिए गए हैं। इसीलिए जिले भर में पांच परियोजनाओं पर बाढ़ सुरक्षा संबंधी कार्यों को पूरा किया जा रहा है। विभाग का दावा है कि मानसून से पहले बाढ़ सुरक्षा के सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे। रामपुर में रामगंगा और कोसी नदी के तटवर्ती गांव हर साल बाढ़ की विभीषका में समाते हैं। इसमें सर्वाधिक प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में शाहबाद, सैदनगर, स्वार और टांडा का इलाका शामिल है। 90 के करीब गांव हर साल बाढ़ से प्रभावित होते हैं। पिछले साल तो शाहबाद तहसील के गांव कूप में रामगंगा नदी में आई बाढ़ से गांव के दर्जन भर से अधिक मकानों का कटान हो गया था। इसको देखते हुए नहर विभाग बाढ़ सुरक्षा के कार्यों को समय से पूरा कर रहा है। अधिकारियों के अनुसार इस समय पांच परियोजनाओं पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.