हापुड़, जनवरी 23 -- हापुड़ का मौसम शुक्रवार की सुबह अचानक बदल गया। दिनभर रूक-रूककर बारिश होती रही। जिससे शहर से लेकर देहात तक बिजली व्यवस्था चरमरा गई। दिल्ली रोड पर 33 हजार के केबल बक्से में आग लगने के कारण 25 हजार उपभोक्ताओं की आठ घंटे बिजली ठप रही। इसके अलावा अतरपुरा, मोदीनगर रोड, पटना मुरादपुर, बाबूगढ़ की सप्लाई भी घंटों बंद रहने से उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा। हापुड़ में गुरूवार की देर रात से आसमान में बादल छाने लगे थे। अल सुबह से हल्की-हल्की बारिश शुरू हो गई। बारिश की वजह से दिल्ली रोड स्थित एसएसवी कॉलेज के बाहर 33 हजार के केबल बक्से में आग लग गई और बक्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ऐसे में दिल्ली रोड बिजली घर की सप्लाई ठप हो गई। बिजली घर से जुड़े करीब 25 हजार उपभोक्ताओं की सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रही। जिससे उपभोक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.