बारिश से पारसनाथ के धुले पहाड़ पर चारों ओर फैली घनी हरियाली
गिरडीह, सितम्बर 28 -- बरसात के बाद पारसनाथ पहाड़ की प्राकृतिक सुंदरता अपने चरम पर पहुंच गई है। बारिश से धुले पहाड़ पर चारों ओर फैली घनी हरियाली, बादलों की झुंड से अठखेलियाँ करती पहाड़ की चोटियां और पहाड़ से उतरते झरने श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। इन दिनों देश के विभिन्न प्रांतों से बड़ी संख्या में तीर्थयात्री मधुबन पहुंच रहे हैं। धार्मिक आस्था के साथ पारसनाथ पर्वत की वंदना कर रहे हैं।
प्राकृतिक सौंदर्य का अनुभव हरे-भरे पहाड़ का मनोरम दृश्य तीर्थयात्रियों के लिए आध्यात्मिक अनुभूति के साथ प्रकृति के करीब आने का अवसर भी बन रहा है। बतला दें कि बरसात के बाद पारसनाथ की पहाड़ियों पर वनस्पतियों में नई जान आ गई है। पहाड़ की ढलानों से लेकर वंदना मार्ग तक हर तरफ हरियाली की चादर दिखाई दे रही है। जगह-जगह छोटे-बड़े जलस्रोत और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.