बारिश से पहले सभी नाला-नालियों की सफाई पर जोर
चित्रकूट, जून 10 -- चित्रकूट, संवाददाता। प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय एडीएम न्यायिक अरुण कुमार ने निकायों के कार्यों की समीक्षा की। ईओ नगर पालिका कर्वी ने अवगत कराया कि नगर क्षेत्र में कुल 36 नाले हैं। जिनमें 11 बड़े, 10 मझोले व 15 छोटे नाले शामिल हैं। इन सभी नालों की सफाई का कार्य पालिका करा रही है। एलआईसी तिराहे से पटेल चौक तक नाले का निर्माण कार्य पीडब्लूडी से कराया जा रहा है।एडीएम ने रामायण मेला क्षेत्र, एलआईसी तिराहा, एसडीएम कॉलोनी, गोल तालाब, चकरेही चौराहा एवं संतोषी माता मंदिर के पास होने वाले जलभराव संभावित क्षेत्रों की स्थिति की जानकारी ली। एसडीएम कॉलोनी क्षेत्र में नाला कच्चा होने से टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कराकर शीघ्र निर्माण शुरु कराने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- नाला सफाई की खुली पोल, कूड़ा-कचरा जमा होने पर डीएम ने जताई नार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.