संतकबीरनगर, मई 10 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में मानसून आने से पहले बाढ़ के खतरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। बाढ़ से बचाव को लेकर तटबंधों को मजबूत किया जा रहा है। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने मेंहदावल तहसील क्षेत्र में राप्ती नदी के दाहिने तट पर स्थित करमैनी-बेलौली तटबंध का स्थलीय निरीक्षण किया। बाढ़ सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों से कहा कि बाढ़ बचाव के हो रहे कार्य बारिश से पहले पूरा करें। यह भी पढ़ें- बरसात से पहले बैरियर का काम पूरा कराएं- डीएमतटबंधों का निरीक्षण निरीक्षण के दौरान डीएम ने तटबंध की स्थिति, सुरक्षा कार्यों और संवेदनशील स्थलों की जानकारी ली। डीएम ने कहा कि बरसात के दौरान तटबंधों की छोटी लापरवाही भी बड़े नुकसान का कारण बन सकती है। ऐसे में सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता...