बारिश से पहले नाला-नालियों की सफाई पूरी करने के निर्देश
आजमगढ़, जून 10 -- मेहनगर। नगर पंचायत प्रतिनिधि एवं पूर्व अध्यक्ष रामबदन कनौजिया ने मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर बारिश से पूर्व साफ-सफाई व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने निर्देश दिया कि बरसात शुरू होने से पहले नगर क्षेत्र के सभी नालों और नालियों की सफाई हर हाल में पूर्ण कर ली जाए, ताकि जलभराव एवं अन्य समस्याओं से लोगों को जूझना न पड़े। रामबदन कनौजिया ने कहा कि समय रहते नाला-नालियों की सफाई होने से बरसात के दौरान पानी की निकासी सुचारु रूप से होगी और नगरवासियों को राहत मिलेगी। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को सफाई कार्य में तेजी लाने तथा नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए।बैठक यह भी पढ़ें- निकायों में 31 अधिकारी और कर्मचारी करेंगे इंतजाम का सत्यापन में वरिष्ठ लिपिक अशोक दुबे, सफाई नायक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.