बारिश से पहले किसान परेशान, डीजल-खाद की बढ़ती कीमतों ने तोड़ी कमर
चतरा, मई 27 -- चतरा, प्रतिनिधि। खरीफ सीजन शुरू होने से पहले ही जिले के किसानों की चिंता बढ़ गई है। एक ओर डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों और राशनिंग की समस्या ने खेती की लागत बढ़ा दी है, जबकि दूसरी ओर खाद आपूर्ति को लेकर भी किसानों में असमंजस बना हुआ है। जुताई, सिंचाई और ट्रैक्टर किराया महंगा होने से खेती करना पहले की तुलना में अधिक कठिन हो गया है। किसानों का कहना है कि बारिश अनियमित रहने की स्थिति में डीजल आधारित सिंचाई पर निर्भरता बढ़ेगी, जिससे खर्च और बढ़ जाएगा। सीमित मात्रा में डीजल मिलने के कारण खेतों का पटवन समय पर कर पाना भी चुनौती बन सकता है। कई किसानों ने बताया कि पहले ही खेती की लागत बढ़ चुकी है, ऐसे में खाद और डीजल संकट ने उनकी परेशानी दोगुनी कर दी है। इधर, मध्य-पूर्व में चल रहे तनाव और जंग का असर उर्वरक आपूर्ति पर भी पड़ने लगा है। यूरिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.