बारिश से परेशान युवक ने DM से की इंद्रदेव की शिकायत, कहा-जारी करें नोटिस
संवाददाता, सितम्बर 28 -- आप सभी ने ओएमजी (ओह माय गॉड) फिल्म जरूर देखी होगी, जिसमें अभिनेता परेश रावल भगवान के खिलाफ कोर्ट पहुंच जाते हैं। यह एक रील स्टोरी थी। मगर कोई आपसे कहे कि रीयल लाइफ में भी ऐसा हो सकता है तो चौंकिएगा नहीं। यह अजीब-ओ-गरीब कारनामा लगातार बारिश से परेशान हरदोई जिले के नेवादा परस गांव के युवक ने किया है। फर्क सिर्फ इतना है कि युवक ने इंद्रदेव के खिलाफ जिलाधिकारी से शिकायत की है। इसमें युवक ने कहा कि इंद्रदेव बिना सूचना बारिश कर रहे हैं। मेरे पास इंद्रदेव का मोबाइल नंबर नहीं है। 'दिव्य संपर्क माध्यम' से नोटिस देकर बारिश रोकने के लिए निर्देश दें। ब्लॉक मल्लावां के नेवादा परस निवासी सूरज तिवारी ने 26 सितंबर को आईजीआरएस पोर्टल पर एक शिकायत दर्ज कराई। इसमें कहा कि जिले में कई घंटों से लगातार तेज और धीमी बारिश हो रही है। इससे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.