बारिश से परियोजनाओं में कोयला उत्पादन प्रभावित
धनबाद, जुलाई 7 -- लगातार हो रही झमाझम बारिश से बीसीसीएल के लोदना क्षेत्र के एनटी एसटी कुजामा, बस्ताकोला क्षेत्र के केओसीपी, कुइयां की विभागीय व आउटसोर्सिंग परियोजना में कोयला के उत्पादन में भारी गिरावट आई है। लोदना क्षेत्र के विभागीय एवं आउटसोर्सिंग परियोजना में प्रतिदिन करीब 22 हजार टन कोयला का उत्पादन होता था। बारिश के कारण गिरकर 12 हजार टन हो गया है। इस बात की पुष्टि एनटी एसटी कुजामा के प्रबंधक अजय विश्वकर्मा ने की है। वहीं केओसीपी के प्रबंधक अनिल कुमार सिंह ने कहा कि जहां 5 हजार टन कोयला का उत्पादन होता था। बारिश के कारण उत्पादन शून्य हो गया है। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: सुरक्षा मानकों को लेकर जीएम ने लिया परियोजना का जायजा प्रबंधन का कहना है कि मौसम साफ होते ही कोयला के उत्पादन में जो गिरावट आई है, उसकी भरपाई कर ली जायेगी।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.