धनबाद, फरवरी 25 -- धनबाद में सोमवार की देर रात हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। मंगलवार की सुबह आसमान में हल्के बादल छाए रहे। वहीं शाम में हल्की हवाएं ने लोगों को एक बार फिर हल्की ठंड का एहसास करा दिया। बारिश से मौसम के मिजाज ने एक बार फिर ठंड के लौटने के संकेत दे दिए हैं। बारिश के कारण न्यूनतम तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे सुबह की हवा में ठंडक महसूस की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि आज से अगले तीन-चार दिनों तक तेज हवाओं के साथ वज्रपात और बारिश की संभावना है। विभाग की ओर से धनबाद सहित आसपास के कई इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान खुले स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.