बारिश से नुकसान पर नजर रखें अधिकारी: केशव प्रसाद
लखनऊ, अगस्त 18 -- उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बारिश से हो रहे नुकसान कि खबरों का संज्ञान लेते हुए ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में वर्षा के कारण उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति पर अधिकारी लगातार नजर रखें और जनसामान्य की सुरक्षा एवं सहायता को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने निर्देश दिया है कि ब्लॉक एवं ग्राम स्तर पर तैनात अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में 24 घंटे निगरानी रखें। जलभराव, सड़क या संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त होने, मकान गिरने, ग्रामीण क्षेत्रों में अन्य किसी प्रकार की क्षति होने या जनजीवन प्रभावित होने की सूचना प्राप्त होती है तो उसका तत्काल संज्ञान लिया जाए。 यह भी पढ़ें- Balrampur News: 165 गांवों में लगेंगे आपदा सूचना बोर्ड, दर्ज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.