हल्द्वानी, अप्रैल 8 -- देवेंद्र रौतेला, हल्द्वानी। वार्ड 31 कंपनी बाग के निवासियों के लिए बुधवार को बारिश फिर से परेशानी लेकर आई। सुबह तड़के बारिश शुरू होने के साथ ही वार्ड में बहने वाले नाले की गंदगी गलियों में जमा हो गई। जिससे लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया। वहीं नगर निगम क्षेत्र में अधूरे निर्माण कार्यों ने भी लोगों के लिए मुसीबत बने रहे। हल्द्वानी का बदहाल ड्रेनेज सिस्टम लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। थोड़ी देर की बारिश में ही सड़क और गलियों का जलमग्न होना आम हो गया है। वहीं नहर और नालों में जमा होने वाली गंदगी बारिश के दौरान घरों के लिए परेशानी बढ़ा जाती है। बुधवार तड़के बारिश शुरू होने के साथ ही वार्ड 31 कंपनी बाग में बहने वाले नाले का पानी गलियों में जमा होने लगा। इसके साथ यहां जमा कूड़ा भी सड़कों पर फैल गया।...