रामपुर, मार्च 21 -- नवरात्रि शुरू हुए दो दिन हो चुके हैं, लेकिन शुक्रवार को हुई बारिश और ठंडी हवाओं के चलते बाजारों में रौनक पिछले दिनों की तुलना में काफी कम देखने को मिली। नवरात्रि आते ही व्यापारियों को अच्छी कमाई की उम्मीद होती है, लेकिन दुकानदारों का कहना है कि बारिश के कारण उनकी ग्राहकी पर काफी असर पड़ा है। बारिश का सबसे ज्यादा असर सड़क किनारे लगने वाली अस्थाई दुकानों पर पड़ा है। तेज बारिश और जलभराव के कारण इन दुकानदारों को अपनी दुकानें हटानी पड़ीं। कई जगह दुकानों में रखा सामान भीग गया, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। छोटे दुकानदारों की रोजाना की कमाई पर इसका सीधा असर पड़ा है। वहीं खरीदारों का कहना है कि बारिश के कारण सड़कों पर हुई कीचड़ से फिसलने का डर बना रहता है। लोगों का कहना है कि प्रशासन को सड़कों के गड्ढों को भरवाना चाहिए और नालि...