बारिश से नरम पड़े सूरज के तेवर, तपिश से मिली राहत
प्रयागराज, जून 30 -- रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के बाद सूरज के तेवर अब नरम पड़ने लगे हैं। मंगलवार शाम को शहर के कुछ हिस्सों में हल्की से तेज बारिश हुई। पिछले 16 दिनों के बाद पहली बार अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। 14 जून से दिन का तामपान 41 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मौसम विभाग के अनुसार, एक और दो जुलाई को भारी बारिश होने और 40 से 50 किमी की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं। वहीं छह जुलाई तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस था। यानी एक दिन में 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान में कमी पाई गयी। वहीं सोमवार की रात का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रविवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.