अल्मोड़ा, मई 4 -- अल्मोड़ा। बीती रात से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इसके चलते नगर में सोमवार को बिजली आपूर्ति ठप रही। इसका असर पानी सप्लाई में भी पड़ा। कोसी बैराज से पम्पिंग नहीं होने लोगों को पानी नहीं मिल पाया। इससे लोगों को दोहरी परेशानी झेलनी पड़ी। ठंड के बीच लोग घरों में ही रहे, लेकिन बिजली नहीं होने से दैनिक कार्य प्रभावित रहे। वहीं, पानी नहीं आने से लोगों को धारे और नौलों की ओर जाना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...