बारिश से धान- बाजरा की फसलों की हुई सिंचाई, किसानों के चेहरों पर रौनक
हाथरस, अगस्त 28 -- हाथरस, संवाददाता। गुरूवार को हुई बारिश से धान-बाजरा की फसलों की सिंचाई हो गई। इससे किसानों के चेहरे पर रौनक आ गई। किसानों का फसलों की सिंचाई करने की मेहनत बच गई। खरीफ के सीजन में जिले के किसान प्रमुख रूप से धान-बाजरा का उत्पादन करते हैं। वर्तमान में खेतों में यह दोनों फसलें लगी हुई हैं। धान की फसल के लिए खेत में पानी भरा रहने की आवश्यक होता है। इसलिए इस फसल के लिए बारिश का होना आवश्यक है। पिछले कई दिनों से बारिश न होने से धान के किसान परेशान थे। किसानों को धान की फसल की सिंचाई करनी पड़ रही थी। गुरूवार को हुई बारिश से धान और बाजरा की फसल की प्राकृतिक तौर पर सिंचाई हो गई। इससे फसलों को प्राकृतक रूप में यूरिया मिल जाएगा और फसल की वृद्धि अच्छी होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.