बारिश से धान के पौधों में लौटी जान, अच्छी पैदावार की उम्मीद
मधुबनी, सितम्बर 26 -- मधुबनी, नगर संवाददाता। तीन दिनों से हो रही बारिश ने शहरी जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है, लेकिन जिले के लाखों किसानों के लिए यही बारिश वरदान बनकर आई है। बारिश के बाद धान के पौधों में नई जान आ गई है और खेतों में हरियाली छा गई है। बंपर पैदावार की उम्मीद से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं और खेतों में रौनक लौट आई है। पिछले 15 दिनों से जिले में बारिश नहीं होने से धान की फसल सूखने के कगार पर पहुंच गई थी। पौधे पीले पड़ने लगे थे और कंसे बनने की प्रक्रिया रुक गई थी। किसान महंगे डीजल से पंपसेट चलाकर सिंचाई करने को मजबूर थे। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: तीन दिनों से लगातार बारिश, किसानों के चेहरे पर लौटी मुस्कान तीन दिनों की लगातार बारिश ने इस संकट को खत्म कर दिया। खेतों में 4 से 6 इंच पानी भर गया है, जो धान की फसल के लिए आदर्श ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.