बारिश से धरहरा स्टेशन के मुख्य द्वार पर जलजमाव, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
मुंगेर, जून 30 -- धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के समीप सोमवार को हुई वर्षा के बाद करीब दो फीट पानी जमा हो गया। जलजमाव के कारण स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों को पानी के बीच से होकर प्लेटफॉर्म तक पहुंचना पड़ा, जबकि कुछ लोग वैकल्पिक रास्ते का सहारा लेते नजर आए। यात्री रंजीत कुमार, संजय यादव, मोहम्मद इरफान, मुकेश कुमार एवं अंजनी देवी ने बताया कि हल्की वर्षा में भी स्टेशन के मुख्य गेट के समीप जलजमाव हो जाता है। इससे यात्रियों के साथ-साथ आसपास के लोगों को भी आवागमन में कठिनाई होती है। यह भी पढ़ें- रेलवे के नाले से सड़क पर फैल रहा गंदा पानी खासकर बुजुर्ग, महिलाएं एवं बच्चों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि, मुख्य प्रवेश द्वार के समीप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.