आगरा, जनवरी 28 -- मंगलवार को हुई बारिश का असर जिले में बिजली आपूर्ति पर भी पड़ा है। फॉल्ट होने से सैंया क्षेत्र के दो उपकेंद्रों से विद्युत आपूर्ति ठप हो गयी। लोग बिजली और पानी के लिए परेशान रहे। 24 घंटे बाद आपूर्ति चालू हो सकी। मंगलवार को तेज बारिश के चलते लादूखेड़ा व वृथला उपकेन्द्र में फॉल्ट हो गए। वहां से आपूर्ति भंग हो गई। दोनों उपकेन्द्र से जुड़े चालीस गांवों में अंधेरा छा गया। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे गुल हुई बिजली बुधवार दोपहर बिजली आई। बिजली संकट के कारण दिन भर ग्रामीण पानी की किल्लत से जूझते रहे। लादूखेड़ा उपकेन्द्र अंतर्गत नगला मोहरे, लादूखेड़ा, हिरोड़ा, लादूखेड़ा, नगला,बेरिया,रामपुरा, मई, लक्षीपुरा तथा वृथला उपकेन्द्र के वृथला, वरपुरा, कछपुरा, खेड़िया आदि समेत करीब 40 गांवों में आपूर्ति गुल रही। एसडीओ शमसाबाद विकास नाथ तिवारी ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.