गिरडीह, जून 23 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड अंतर्गत खरगडीहा चौक पर हुई भारी बारिश ने स्थानीय दुकानदारों की मुसीबत बढ़ा दी है। जलजमाव के कारण कई दुकानों में बारिश का पानी घुस गया। इसके चलते दुकानदारों का चैन और नींद हराम हो गई है। प्रभावित लोग बाल्टी से अपनी दुकानों से पानी बाहर निकालने को मजबूर हैं। पानी घुसने से दुकानों में रखा लाखों का सामान खराब हो रहा है, जिससे भारी नुकसान की आशंका है। प्रशासन इस गंभीर समस्या से पूरी तरह वाकिफ है। पिछले हफ्ते पदाधिकारियों एवं प्रमुख प्रतिनिधि, 20 सूत्री अध्यक्ष और स्थानीय मुखिया ने भी क्षेत्र का दौरा किया था। उन्होंने ग्रामीणों और दुकानदारों को आश्वस्त किया था कि जल्द ही इस समस्या का स्थायी निदान कर लिया जाएगा। इसके बावजूद अब तक धरातल पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इस विकट स्थिति को देखते हुए स्था...