आगरा, अप्रैल 8 -- थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव ठीपुरी में बारिश के कारण कच्ची दीवार गिरने से सात बकरियों की मौत हो गई। घटना से किसान परिवार में कोहराम मच गया। गांव ठीपुरी निवासी किसान शंकरलाल ने बताया कि मंगलवार रात हुई बारिश से कच्ची दीवार में सीलन आ गई थी। दीवार के सहारे छप्पर डला हुआ था, जिसमें सात बकरियां बंधी थीं। बुधवार सुबह करीब पांच बजे अचानक दीवार भरभराकर गिर गई। वहां बंधी सभी बकरियां मलबे में दब गईं। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। मलबा हटाकर बकरियों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक सभी सात बकरियों की मौत हो चुकी थी।घटना की सूचना पर ग्राम पंचायत नागर के पूर्व प्रधान लोटन सिंह, निबोहरा पुलिस व राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। हादसे से किसान परिवार को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है।तहसीलदार फतेहाबाद बबल...