बारिश से दीवार ढही, खेतों में भीगी मक्का
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 13 -- कंपिल, संवाददाता। तड़के हुई तेज बारिश ने कंपिल क्षेत्र में जनजीवन को प्रभावित कर दिया। नगर बाईपास स्थित एक मकान की दीवार भरभराकर गिर गई, जबकि खेतों में सूखने के लिए फैलाई गई मक्का की फसल भी बारिश में भीग गई। गनीमत रही कि दीवार गिरने से कोई जनहानि नहीं हुई। नगर बाईपास स्थित ऋषभ गुप्ता के आवास परिसर की दीवार शनिवार सुबह तेज बारिश के दौरान अचानक ढह गई। जिस समय दीवार गिरी, उस समय सड़क पर कोई राहगीर या वाहन मौजूद नहीं था। इससे बड़ा हादसा बच गया। घटना के बाद आसपास के लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उधर, लगातार हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। क्षेत्र के कई किसानों ने पकी हुई मक्का की फसल काटकर खेतों में सूखने के लिए फैला रखी थी। बारिश होने से फसल पूरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.