पीटीआई, मार्च 20 -- बारिश और तेज हवाओं के चलते राजधानी दिल्ली में ठंड जैसा अहसास हो रहा है। इस बीच दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में भी काफी सुधार देखने को मिल रहा है। करीब पांच महीने बाद दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 100 से नीचे दर्ज किया गया है जो कि 'संतोषजनक' श्रेणी में है। बारिश के चलते हवा में मौजूद प्रदूषक कण कम हो गए हैं जिसके चलते एक्यूआई 93 दर्ज किया गया है। लगभग पांच महीनों (161 दिनों बाद) में यह पहला ऐसा दिन है जब एक्यूआई 100 नीचे दर्ज किया गया है। इससे पहले शहर में 'संतोषजनक' श्रेणी में एक्यूआई 9 अक्टूबर, 2025 को दर्ज किया गया था, तब यह 99 दर्ज किया गया था। एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम के मुताबिक शनिवार से 23 मार्च तक एक्यूआई 'मध्यम' श्रेणी में रहने की संभावना है। आपको बता दें कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.