फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 13 -- फर्रुखाबाद ।मौसम का जो मिजाज शुक्रवार की भोर जो बिगड़ उससे बिजली की आपूर्ति पर बड़ा असर पड़ा । कहीं तार टूटे तो कहीं तेज हवा के झोंकों से बिजली के खंभे टूट गए। ऐसे में आधा दर्जन से अधिक उपकेंद्रों की आपूर्ति बंद हो गई। ग्रामीण क्षेत्र में उपभोक्ताओं को बिजली के लिए इंतजार करना पड़ा । सुबह 3:15 बजे के करीब बारिश के बीच जहानगंज , जरारी और पहला के बिजली उपकेंद्र बंद हो गए। ऐसे में ग्रामीणों को आपूर्ति के लिए इंतजार करना पड़ा। कई जगह तार टूट गए थे तो कहीं पेड़ की टहनियों लाइन पर रख गई थी । इसे आपूर्ति बहाल करने में दिक्कत हुई । जहानगंज की आपूर्ति जहां दोपहर एक 1 बजे चालू हुई तो वहीं जरारी में सुबह 11 बजे और पहला की सुबह 10 बजे सुबह आपूर्ति बहाल हुई । इस पर उपभोक्ताओं को राहत मिली । एसडीओ रवि पांडे ने बताया कि आंधी...