बारिश से तापमान में गिरावट, गर्मी से मिली निजात
बेगुसराय, जुलाई 11 -- बीहट। दो दिनों से हो रही बारिश से जहां एक ओर तापमान में गिरावाट आई है वहीं दूसरी ओर वर्षा से खरीफ फसलों को लाभ पहुंचा है। लोगों को गर्मी से भी बहुत हद तक निजात मिली है। बीहट के कई किसानों ने बताया कि वर्षा नहीं होने के कारण खेतों में लगी फसल सूख रही थी। मवेशियों के लिए हरे घास की किल्लत हो गई थी। शुक्रवार और शनिवार की वर्षा से लोगों को गर्मी से राहत मिलने के साथ ही यह बारिश खेती के लिहाज से फायदेमंद साबित हुई है। (नि.सं.) यह भी पढ़ें- Pilibhit News: रेड अलर्ट के बीच आठ मिमी. बारिश, किसान खुश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.