बारिश से तापमान में आई गिरावट, जलजमाव से लोग परेशान
रांची, जून 6 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली, मुरी एवं आसपास के क्षेत्रों में शनिवार शाम करीब एक घंटे तक हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि, बारिश के साथ ही कई क्षेत्रों में जलजमाव की समस्या भी सामने आई। पानी की समुचित निकासी नहीं होने के कारण नालियां भर गईं और बारिश का पानी सड़कों पर फैल गया। मुरी गोला रोड पर पानी जमा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा सिल्ली मेन रोड, डेली मार्केट, बड़ा मुरी, छोटा मुरी समेत कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी रही। यह भी पढ़ें- भागलपुर: बारिश के बाद जलजमाव से परेशानी स्थानीय लोगों ने बताया कि हल्की बारिश में भी जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.