हरिद्वार, अप्रैल 8 -- धर्मनगरी में अप्रैल में 25 साल बाद ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो अप्रैल में सामान्य तापमान से अत्यधिक कम है। बारिश और प्री-मानसून गतिविधियों की वजह से शहर में अचानक ठंड बढ़ गई है। बुधवार को लोग बारिश और तेज सतही हवाओं से परेशान रहे। शहर में मंगलवार देर शाम शुरू हुई बारिश बुधवार दोपहर तक जारी रही। इस दौरान कई लोग बारिश में भीगते हुए आवाजाही करते नजर आए। अप्रैल में अक्सर लोग हल्के कपड़े पहनते हैं, लेकिन बुधवार को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। दिन में बारिश रुकने के बाद धूप निकल गई, लेकिन हवा में ठंडक की वजह से धूप की गर्माहट महसूस नहीं हुई। शाम को भी ठंड बनी रही। मौसम ठंडा होने के चलते रात में लोगों ने कूलर, पंखे बंद रखे। आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के आंकड़ों के अनु...