बारिश से तहसील और सीएचसी परिसर में भरा पानी
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 13 -- लालगंज। इलाके में शनिवार सुबह अचानक मौसम ने करवट ली। कुछ ही देर में ठंडी हवा के साथ बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई। बारिश से मौसम सुहाना हुआ तो लोगों को गर्मी से राहत मिली। लेकिन सीएचसी परिसर व तहसील परिसर पानी से लबालब हो गया। गेट से लेकर अंदर तक पानी भरा होने से अस्पताल आने जाने वाले मरीजों को परेशानी हुई तो चिकित्सक व कर्मचारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी तरह तहसील परिसर में भी गेट से लेकर एडीएम कोर्ट तक पानी भरने से लोगों को आने जाने में परेशानी हुई। यह भी पढ़ें- आधे घंटे की झमाझम बारिश में 'टापू' बने कई मोहल्ले
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.