बारिश से तर हुआ राजस्थान, कहीं राहत तो कहीं आफत; सड़कों पर भरा पानी, गाड़ियां फंसीं
जयपुर, जुलाई 6 -- राजस्थान में मानसून ने अब रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लगातार हो रही बारिश ने गर्मी और उमस से राहत तो दी है, लेकिन कई शहरों में जलभराव ने लोगों की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। राजधानी जयपुर में रविवार देर रात शुरू हुई बारिश सोमवार सुबह तक जारी रही। वहीं सीकर, सवाई माधोपुर, उदयपुर, अजमेर और अलवर समेत कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने सोमवार को भी चार जिलों को छोड़कर पूरे प्रदेश के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना मजबूत डिप्रेशन सिस्टम राजस्थान में अगले पांच से छह दिनों तक मानसून को सक्रिय बनाए रखेगा। इसके प्रभाव से 10 जुलाई तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।जयपुर में रात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.