घाटशिला, अप्रैल 6 -- चाकुलिया। विगत मार्च माह के अंतिम सप्ताह में लगातार कई दिन हुई बारिश और एक बार फिर रविवार से हो रही बारिश ने तरबूज और सब्जियों की फसल को बर्बाद कर दिया है। इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है और किसान अपनी जमा पूंजी भी गवां बैठे हैं। चाकुलिया प्रखंड में सर्वाधिक तरबूज और सब्जी उत्पादकों तथा कालियाम पंचायत के गांवों में भी तरबूज और सब्जी की फसल का नुकसान हुआ है। वहीं प्रखंड क्षेत्र के अन्य इलाकों में भी तरबूज और सब्जी की फसल बर्बाद हुई है। फिलहाल रुक रुक कर बारिश हो रही है और यह ज्यादा नुकसानदेह साबित हो रही है। प्रखंड के कालियाम पंचायत के विभिन्न गांवों के किसानों ने लगभग 1000 बीघा खेत में तरबूज की खेती की थी। अनेक किसान ऐसे भी हैं, जिन्होंने लीज पर खेत लेकर तरबूज की खेती की थी। तरबूज की खेती में प्रति बीघा 30 से 35 हज...