बारिश से तरबतर राजस्थान, अलवर में झरने बहे, बहरोड़ में तापमान 27degC पर पहुंचा
जयपुर, अगस्त 6 -- राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के 21 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। सुबह से ही अलवर, कोटपूतली-बहरोड़, करौली और भरतपुर के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हो रही है। तेज बरसात के कारण कई शहरों और कस्बों में जलभराव की स्थिति बन गई, जबकि अलवर में पहाड़ी झरने बहने लगे हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि 7 अगस्त से उदयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग में भारी बारिश का दौर शुरू होगा और 10 अगस्त तक प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा।अलवर और कोटपूतली में सबसे ज्यादा असर गुरुवार सुबह अलवर में करीब आधे घंटे तक तेज बारिश हुई, जिससे बाजारों और निचले इलाकों की सड़कें पानी में डूब गईं। अरावली की पहाड़ियों से बहता पानी कृष्ण कुंड के रास्ते सागर जलाशय तक पहुंच रहा है, जिससे जलाशयों में पानी की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.