बारिश से झूमे किसान, खेतों में भरा पानी, खरीफ फसलों को मिली संजीवनी
चतरा, अगस्त 11 -- चतरा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में सोमवार को सुबह से ही मौसम सुहावना बना रहा। आसमान में बादलों की आवाजाही के बीच लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। हालांकि दिनभर रुक-रुक कर बादल छाए रहे, लेकिन शाम करीब चार बजे से पांच बजे तक हुई लगभग एक घंटे की जोरदार बारिश ने जिले के किसानों के चेहरे पर खुशी लौटा दी। बारिश के कारण खेतों में पर्याप्त मात्रा में पानी जमा हो गया, जिससे धान की रोपाई और अन्य खरीफ फसलों की खेती को नई गति मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे किसानों ने इसे खेती के लिए बेहद लाभकारी बताया। कई किसानों का कहना है कि पिछले दिनों वर्षा की कमी के कारण खेत सूखने लगे थे और फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका बढ़ गई थी। सोमवार की बारिश ने उनकी चिंताओं को काफी हद तक दूर कर दिया है।बारिश के बाद ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.