बांका, जुलाई 24 -- बांका, निज प्रतिनिधि। जिले में पिछले एक सप्ताह से रूक-रूक कर हो रही बारिश से धनरोपनी का ग्राफ दोगुणी रफ्तार से बढा है। यहां धान की रोपनी में काफी तेजी देखी जा रही है। विभागीय आंकडों पर गौर करें तो एक सप्ताह पूर्व जहां धान की रोपनी 11 प्रतिशत था, वह बढकर 23 फीसदी से अधिक हो गया है। बारिश ने किसानों को धान की रोपनी करने में काफी राहत दी है। जिला कृषि कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक अब तक यहां लक्ष्य विरूद्ध 45 फीसदी से अधिक भूमि में खरीफ फसल की रोपाई हो चुकी है। इसमें धान की रोपाई 23.40 फीसदी हुई है। अगर इसी रफ्तार से बारिश का साथ मिला निर्धारित समय पर लक्ष्य के मुताबिक धान की रोपनी पूरी हो जाएगी। इस समय किसान धान की रोपनी में लगे हैं, वहीं अगर तीन-चार दिनों तक और मौसम का साथ किसानों को मिला, तो धान की रोपनी का आंकडा ...