कुशीनगर, मई 2 -- कुशीनगर। हाटा नगर के पिपराइच मोड़, कप्तानगंज चौराहे से गोरखपुर चौराहा,कसया तिराहे से बस स्टैंड तक सर्विस लेन पर बारिश से सड़क जलमग्न हो गया, जिससे राहगीरों को आने जाने में काफी असुविधा हुई। वहीं सड़क का पानी निकलने के उचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। बीते दो माह से गोरखपुर चौराहा व कसया तिराहे पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य अधूरा होने से पूरी सड़क गढ्ढे में तब्दील हो गई है। बारिश होने से पूरी सड़क जलमग्न हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.