हरदोई, मई 1 -- हरदोई, संवाददाता। गुरुवार रात आई तेज आंधी और बारिश ने शहर की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। कई प्रमुख स्थानों पर जलभराव हो गया। ‌इससे शुक्रवार को लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अटल चौक, डीएम चौराहा मार्ग, रोडवेज बस स्टैंड और जिला अस्पताल परिसर सहित कई जगहों पर पानी भर जाने से सड़कें तालाब जैसी नजर आईं। जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण पानी देर तक जमा रहा, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। बारिश से एक ओर जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। वहीं जलभराव और बिजली संकट ने नगर पालिका और बिजली विभाग की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने जलनिकासी व्यवस्था सुधारने और बिजली आपूर्ति को सुचारु रखने की मांग की है。 यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश का कहर:फसलें बर्बाद, कई गांव अंधेरे...