किशनगंज, अप्रैल 27 -- टेढ़ागाछ, एक संवाददाता। टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत धवैली पंचायत स्थित वार्ड संख्या 05 में रेलवे अंडर पास हल्की बारिश होते ही जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गयी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, थोड़ी सी वर्षा में ही सड़क पर पानी भर जाता है, जिससे राहगीरों को आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दैनिक कार्य के लिए निकलने वाले लोगों को इस समस्या से काफी दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यह समस्या लगातार बनी हुई है। कई बार इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन भी पानी में फंस जाते हैं, जिससे आवागमन बाधित हो जाता है और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। यह भी पढ़ें- नाली जाम रहने से रास्ते में गंदा पानी बहने से परेशानी बरसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.