हाजीपुर, जुलाई 18 -- लालगंज। संवाद सूत्र बुधवार और गुरुवार को हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया हैं। वर्षा ने सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी हैं। नालों से पानी नहीं निकलने के कारण दूकान, घरों के पास जल जमाव हो गया है। मंगलवार की रात बिजली चमकने के साथ शुरू हुई बारिश का सिलसिला रुक-रुक कर गुरुवार को भी जारी रहा। जिसके कारण लालगंज शहर के कई सड़कों, मुहल्लों, कस्बों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। रास्तों पर पानी भर गया। वही घरों, दुकानों में पानी घुस गया। गुरूवार की सुबह सफाई कर्मियों द्वारा नाला चीड़कर सड़कों पर लगे जल जमाव को हटाया गया, पर गुरुवार की शाम हुई वर्षा से फिर वही स्थिति हो गई। जिससे लोगों मे यहां के जनप्रतिनिधियों के प्रति काफी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि लालगंज शहर में जल निकासी की समुचित व्यवस्था आजतक नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.