बारिश से जनजीवन प्रभावित, गिरने लगे पेड़ व कच्चे मकान
सुल्तानपुर, सितम्बर 2 -- सुलतानपुर, हिन्दुस्तान टीम जिले में तीन दिन से रुकरुक हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। बारिश से जमीन की मिट्टी पूरी तरह गीली हो गई है। जिससे हल्की हवा चलने से बुधवार को कई स्थानों पर पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित रहा। ग्रामीण क्षेत्र में कच्चे मकान लगातार बारिश से गिरने लगे हैं। पुराने पक्के मकान की छत टपकने लगी है। शहर व ग्रामीण क्षेत्र के कई स्थानों पर पानी की निकासी की समस्या होने से बारिश का पानी जमा हुआ है। जिले में 12 घंटे में औसत बारिश 8 मिमी रिकार्ड की गई है।बुधवार को सुबह से आसमान में बादल छाए रहने से धीमी गति से कई बार बारिश हुई। आसमान में काले बादल छाए रहने व धीमी गति से दिनभर बारिश के फुहारे पड़ने से लोगों को कई बार भीगकर कामकाज निपटाना पड़ा। तीन से रोजाना बारिश से गन्ने व केले की फसल गिरने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.