सीतामढ़ी, मार्च 22 -- बोखड़ा। प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को लगातार घंटों हुई बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है। लगातार हो रही वर्षा के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया। वहीं किसानों की फसल को काफी क्षती हुई है। खेतों में लगे पानी से किसानों की चिंता बढ़ गई है। बारिश के कारण प्रखंड क्षेत्र के खड़का बसंत उत्तरी पंचायत अंतर्गत नयाटोल स्थित पंचमुखी हनुमान चौक से पुपरी जाने वाली सड़क तथा रायपुर जाने वाली सड़क की स्थिति और खराब हो गई है। पहले से जर्जर इन सड़कों पर जलजमाव ने समस्या को और गंभीर बना दिया है।सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अविलंब स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि जलनिकासी की उचित व्यवस्था हो सके और लोगों को इस समस्...