पिथौरागढ़, मई 31 -- प्रकाश पांडेय, पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में शनिवार रात से रिमझिम बारिश शुरु हुई,सुबह के बाद मौसम ने करवट ली और दोपहर तक तेज बारिश हुई। नगर निगम व तहसील कार्यालय के पास ही बारिश का पानी सड़क में बहने लगा। नगर निगम व तहसील कार्यालय के पास जिम्मेदार अधिकारी बारिश के पानी की निकासी के लिए उचित नालियों का तक निर्माण नहीं करा पा रहे हैं। नगर निगम के पास ही चिमस्यौनाला की ओर जा रहे लोगों को भी सड़क में पानी बहने से दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पाण्डेयगांव के पास भी बारिश का पानी संकरी गलियों में बहने लगा,जिससे नन्हें बच्चों सहित अन्य स्थानीय लोगों को दिक्कतें हुई। यह भी पढ़ें- जनपद में सुबह से रिमझिम बारिश जारी बारिश व ओलावृष्टि के बाद सीमांत के तापमान में गिरावट आई है। बीते गुरुवार को तापमान 30 डिग्री सेल्सियस अधिकतम व 18 डिग्री...