रुडकी, मार्च 20 -- रुड़की और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को देर रात से शुरू हुई बारिश ने जनजीवन को खासा प्रभावित किया। सुबह से कभी बूंदाबांदी तो कभी तेज बारिश का सिलसिला जारी रहने से लोगों को मार्च माह में एक बार फिर ठंड का अहसास हुआ। लगातार बदले मौसम के कारण सड़कों पर आवाजाही प्रभावित रही। अधिकतम तापमान सामान्य सामान्य से 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिससे मार्च में भी लोगों को ठंड का अहसास हुआ। लोगों को फिर से गर्म कपड़े निकालने पड़ गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...