झांसी, अगस्त 30 -- झांसी। जनपद की सभी तहसीलों में लगातार हुई बारिश को लेकर खेतों में जलभराव हो गया और किसानों के दिलों की धड़कनें तेज हो गई है। किसानों की इस चिंता को लेकर गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने जिलाधिकारी से बात करते हुए कहा कि किसानों को उचित समय पर मुआवजा दिलाया जाए। विधायक गरौठा ने बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी से बात की है। जिसमें सभी तहसीलों में लगातार भारी बारिश के कारण प्रभावित हुई फसलों का सर्वे कराने की मांग की है। यदि सर्वे में फसलें खराब होने की कगार पर होगी तो किसानों को उचित मुआवजा मिलेगा। खेतों में खड़ी उड़द, तिल, मूंग, ज्वार, मूंगफली, मक्का, अरहर, सोयाबीन, बाजरा और धान सहित विभिन्न फसलों को अत्यधिक नुकसान माना जा रहा है। यह भी पढ़ें- Roorki News: जलभराव से खेतों में डूबी फसलें, किसानों को नुकसान की चिंता यह भी पढ़ें-...