बारिश से चूल्हे की लकड़ी हुई गीली, धुंए में बन रहा खाना
देहरादून, अप्रैल 8 -- फोटो... - पहले सिलेंडर की दिक्कत अब गीली लकड़ी से बढ़ रही परेशानी-गीली लकड़ी में देर में पक रहा खानादेहरादून। शहर में मंगलवार से हो रही बारिश ने लकड़ी पर खाना बनाने वालों के चहरे भी लटका दिए है। पहले सिलेंडर नहीं मिलने से लोग परेशान थे अब बारिश में जंगल की लकड़ियां गीली होने से खाना बनाने में परेशानी आ रही है।रायपुर रोड पर शांति विहार स्थित हिना ने बताया कि रोज रायपुर के जंगल से लकड़ी लेने जाते हैं। मंगलवार सुबह भी गए थे। लेकिन बुधवार सुबह तेज बारिश होने की वजह से लकड़ी लेने नहीं जा पाए। उन्होंने बताया कि सिलेंडर न मिलने की वजह से जंगल से लकड़ी लेकर घर का चूल्हा जलता है। अब उनके पास केवल एक दिन की सूखी लकड़िया बची है। इसके अलावा उनको बाजार से लकड़ी खरीद कर खाना पड़ेगा या फिर जंगल से गीली लकड़ी पर ही खाना बनाना पड़ेगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.