विकासनगर, अप्रैल 5 -- शनिवार को हुई बारिश व ओलावृष्टि के बाद रविवार शाम भी चकराता में बारिश हुई जिससे मौसम ठंडा बना रहा। अप्रैल में भी लोग गर्म कपड़े पहने नजर आए। शनिवार देर शाम तक हुई बारिश व भारी ओलावृष्टि के बाद रविवार सुबह मौसम खुला रहा और धूप निकली। लेकिन सुबह 11 बजे से ही आसमान में बादल छाने लगे और दोपहर बाद तक सूरज की लुकाछिपी चलती रही। पूरा दिन चली ठंडी हवाओं से जहां मौसम ठंडा बना रहा वहीं शाम साढ़े पांच बजे एक बार फिर बारिश शुरू हो गई। शाम को हुई बारिश से छावनी बाजार सुनसान हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...