बारिश से गेहूं-सरसों की फसल को भारी नुकसान, टूटी किसानों की कमर
अमरोहा, मार्च 20 -- अमरोहा। बेमौसम बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। बारिश से खेतों में खड़ी गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान पहुंचा है। तेज हवा के कारण गेहूं और सरसों की फसल खेतों में बिछ गई, जिससे उत्पादन प्रभावित होगा। बारिश में कटी हुई सरसों की फसल भीगने से किसानों को भारी नुकसान बताया जा रहा है। बारिश से सब्जी उत्पादक किसानों को भी नुकसान पहुंचा है। तेज हवाओं के चलने से आम बौर भी झड़े हैं। पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव हो रहा है। जिससे एक तरफ जहां गर्मी से राहत मिली है तो वहीं किसानों पर मौसम की भारी मार पड़ी है। पिछले तीन दिनों में मौसम ने अचानक बदला मिजाज किसानों के लिए चिंता का कारण बन गया है। गुरुवार रात की बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान पहुंचाया है। शुक्रवार की सुबह भी बारिश के बीच हुई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.