शामली, मार्च 21 -- क्षेत्र में हुई बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी गेहूं और सरसों को नुकसान हुआ है। बीते दिनों भी तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई थी, जिसके चलते फसलें पहले ही प्रभावित हो चुकी थीं। अब एक बार फिर हुई बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी है। किसान सतीश का कहना है कि पहले हुई ओलावृष्टि के कारण गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई थी और वह दोबारा पूरी तरह खड़ी नहीं हो पाई। अब दोबारा बारिश होने से नुकसान और बढ़ गया है। किसानों का कहना है कि यदि मौसम इसी तरह खराब रहा तो फसलों को भारी नुकसान हो सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.