रुडकी, मार्च 16 -- बुग्गावाला। क्षेत्र में रविवार रात आई तेज हवाओं और बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। अचानक आए तूफान और बारिश के कारण खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जमीन पर गिर गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका है। क्षेत्र के गांवों में गेहूं की फसल पकने को तैयार खड़ी थी, लेकिन तेज हवा के चलते फसल खेतों में बिछ गई। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि फसल गिरने से उत्पादन पर सीधा असर पड़ेगा और काफी मात्रा में गेहूं खराब हो सकता है। क्षेत्र के किसान अरविंद मालो और भूपेंद्र चौहान ने बताया कि तेज हवा के कारण गेहूं की फसल गिर गई है। उनका कहना है कि फसल गिरने से लगभग 40 फीसदी तक नुकसान होने की संभावना है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...